फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cash and jewellery stolen after breaking the lock of the house, case registered

Panchkula News: गणतंत्र दिवस से पहले पंचकूला पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी

Tue, 20 Jan 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen after breaking the lock of the house, case registered
परेड ग्राउंड से लेकर बस स्टैंड, स्कूल-कॉलेज व सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ाई सुरक्षा, कॉम्बिंग ऑपरेशन तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। गणतंत्र दिवस को लेकर पंचकूला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। राष्ट्रीय पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं नियमित गश्त के साथ कॉम्बिंग ऑपरेशन भी तेज कर दिए गए हैं।
सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड, जहां मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित होगा, वहां बहुस्तरीय सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने सभी एसीपी, थाना व चौकी प्रभारियों और क्राइम ब्रांच इंचार्ज को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों, बस स्टैंड, होटल, ढाबों, धर्मशालाओं, गेस्ट हाउस और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

जिले में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है। एंटी-सबोटाज टीम, डॉग स्क्वॉड और विशेष पुलिस दलों की सहायता से संदिग्ध स्थानों की नियमित जांच की जा रही है। इसके साथ ही जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों की भी गहन चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात्रि गश्त को और मजबूत किया गया है। पीसीआर, राइडर और ईआरवी यूनिट्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। पंचकूला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी लावारिस या संदिग्ध वस्तु को न छुएं और तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दें।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। इसके अलावा जिले के क्लब, होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों के साथ बैठक कर सुरक्षा से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed