फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cases will be settled in special Lok Adalats from July 29 to August 3.

Panchkula News: 29 जुलाई से 3 अगस्त तक विशेष लोक अदालतों में किया जाएगा मामलों का निपटान

Fri, 24 May 2024 03:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Cases will be settled in special Lok Adalats from July 29 to August 3.
पंचकूला। 29 जुलाई से 3 अगस्त तक विशेष लोक अदालतें आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरणों के संबंधित सदस्य सचिवों, सचिव उच्च न्यायालय कानूनी सेवा समिति पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ को उनके संबंधित प्राधिकरणों को समिति के नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। जिन वादकारियों के मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं वे नजदीकी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


पंचकूला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम राजेश यादव ने बताया कि संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण यदि अपने मामलों को विशेष लोक अदालत के समक्ष तय करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए सुलह से पूर्व बैठकें भी ऑनलाइन मोड के माध्यम से आयोजित की जाएंगी। इस उद्देश्य के लिए उन पक्षों को नोटिस जारी कर सूचित किया जाएगा, जिनके मामलों को प्रक्रिया सेवा एजेंसियों के माध्यम से विशेष लोक अदालत में निपटान के लिए रखा जाना है। वर्चुअल एवं हाइब्रिड मोड के माध्यम से प्री-लोक अदालत बैठकों के लिए उचित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा प्रदान की जाएगी। लोक अदालत से पूर्व बैठकों के दौरान पक्षों के बीच समझौते की संभावनाएं तलाशने के लिए मध्यस्थों में परामर्शदाताओं की सेवाओं का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


पीएलवी गांवों में विधिक साक्षरता शिविर के दौरान आम जनता को भी जागरूक करेंगे। भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा विशेष लोक अदालत के आयोजन के संबंध में जिला न्यायालय पंचकूला में विशेष सहायता डेस्क स्थापित की जाएगी। इसके अलावा जनता को जागरूक करने के लिए लाउडस्पीकर के माध्यम से स्टेशन मास्टर रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ और प्रबंधक बस स्टैंड सेक्टर-5 पंचकूला को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागरूकता शिविर आयोजित करने के लिए दोनों स्थानों पर पीएलवी नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गांव के लोगों में जागरूकता लाने के लिए जिला पंचकूला के बीडीपीओ के माध्यम सेे ग्राम पंचायत को निर्देश जारी किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए वादी हेल्पलाइन नंबर 0172-2585566 पर भी संपर्क कर सकते हैं या मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पंचकूला के कार्यालय से भी संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed