फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Case registered for entering the flat with the intention of killing the crime branch officer

क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर जान से मारने की नीयत से फ्लैट में घुसने पर केस दर्ज

Fri, 23 Jul 2021 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Case registered for entering the flat with the intention of killing the crime branch officer
पंचकूला। क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर सेक्टर-27 स्थित फ्लैट में जान से मारने की नीयत से घुसने पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता मनीष गोयल निवासी सेक्टर-27 की शिकायत पर आरोपी ओमप्रकाश और हरदीप कुमार को नामजद कर छह अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मनीष गोयल ने बताया कि 21 जुलाई की रात उनकी सोसाइटी में आरोपी ओमप्रकाश, हरदीप कुमार सहित छह अन्य लोग जान से मारने की नीयत से उनके घर में घुस गए। उस समय घर पर कोई नहीं था। इस दौरान सोसाइटी के गेट पर तैनात गार्ड कार्तिक को धमकाकर आरोपी ओमप्रकाश ने कहा कि वह रोहतक क्राइम ब्रांच का अधिकारी है। तरसेम लाल किसी मर्डर केस में आरोपी है। उसे पकड़ने आए हैं। उनको जाने दें। आरोपियों ने गार्ड कार्तिक को धक्का देकर घर में घुसने का प्रयास किया। मनीष गोयल ने आरोप लगाया है कि आरोपी ओम प्रकाश और हरदीप कुमार उनके घर में दोबारा क्राइम ब्रांच या अन्य पुलिस वाले बनकर उन्हें जान से मार सकते हैं। इसलिए उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। जान से मारने की नीयत से घर में छह लोग आए थे। पुलिस ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पैसे के लेनदेन में है रंजिश
पुलिस ने बताया कि मनीष गोयल के पिता तरसेम चंद गोयल चीका नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं। उनकी पत्नी सिवाली गोयल नगर पालिका चीका की पार्षद हैं। मनीष गोयल के पिता तरसेम गोयल से 65 लाख रुपये आरोपी ओमप्रकाश ने लिया था। इसके बाद उन्होंने पैसे नहीं वापस किए। पैसे वापस नहीं करने के कारण ओमप्रकाश के खिलाफ तरसेम गोयल ने रिकवरी का केस जिला अदालत में डाल रखा है। केस वापस लेने को लेकर ओमप्रकाश जान से मारने की नीयत से उनके घर आए थे। चंडीमंदिर थाना प्रभारी अरविंद कंबोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed