फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Case registered against son who shot at father in Pinjore's village Khadkua

पिंजौर के गांव खड़कुआ में पिता पर गोली चलाने वाले बेटे पर केस दर्ज

Tue, 24 Aug 2021 01:41 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Case registered against son who shot at father in Pinjore's village Khadkua
पिंजौर। गांव खड़कुआ में बेटे की ओर से पिता को गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे योगराज पर आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, गोली मारने के कारणों का भी खुलासा हो गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी के पिता ने उसके दोस्त को उसके पास आने से रोका तो गुस्साए बेटे ने पिता पर गोली चला दी। इस कारण ओमप्रकाश पीजीआई में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश गांव खड़कुआ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एमईएस चंडीमंदिर कैंट में चौकीदार के पद पर कार्यरत है। उसकी पत्नी की करीब 6 साल पहले मौत हो गई थी। उसका बेटा योगराज अपने परिवार सहित अलग मकान में रह रहा है। जहां उसके पास लड़कों का आना-जाना लगा रहता है और वह उनको आने से रोकता है।
विज्ञापन

22 अगस्त को शाम करीब 6 बजे जब वह अपने घर पर था तो उसके लड़के योगराज के पास कोई लड़का मिलने के लिए आया जिसे उसने आने से मना किया। इस बात को लेकर उसकी योगराज से बहस हो गई। बेटे पहले उसके सिर पर कांच की बोतल मारी और उसके बाद वह अपने घर के अंदर से पिस्तौल लाया और उसके ऊपर गोली चला दी। जब वह जान बचा कर वहां से भागा तो बेटे ने उसके ऊपर दूसरी गोली चला दी जोकि उसके कूल्हे पर जा लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed