फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Case Registered Against Bijongo Company for Fraud Under the Guise of Investment

Panchkula News: बिजोंगो कंपनी पर निवेश के नाम पर ठगी का मामला दर्ज

Sun, 10 May 2026 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Case Registered Against Bijongo Company for Fraud Under the Guise of Investment
निवेश के नाम पर 16.90 लाख रुपये हड़पने का आरोप, सेक्टर-5 थाना पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने बिजोंगो कंपनी और उसके अधिकारियों के खिलाफ निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने कंपनी पर फर्जी इनवॉइस और गलत वित्तीय दस्तावेजों के जरिए निवेशकों से करोड़ों रुपये ठगने का आरोप लगाया है।
सेक्टर-4 निवासी मंदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उनकी पत्नी वर्ष 2021 से ट्रेडक्रेड नामक ब्रोकर प्लेटफॉर्म के सदस्य हैं। इस प्लेटफॉर्म पर कंपनियां इनवॉइस अपलोड कर निवेशकों को डिस्काउंट पर खरीदने का ऑफर देती हैं।
विज्ञापन


दंपती ने लगाए 16.90 लाख रुपये
शिकायत के अनुसार, बिजोंगो कंपनी की वित्तीय जानकारी पर भरोसा कर मंदीप सिंह ने 8.90 लाख रुपये और उनकी पत्नी ने 8 लाख रुपये निवेश किए। इस तरह दोनों ने कुल 16.90 लाख रुपये कंपनी में लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि तय समय पर भुगतान नहीं मिला। इसके बाद जांच करने पर पता चला कि कंपनी और उसके अधिकारियों ने कथित रूप से फर्जी बैलेंस शीट और गलत वित्तीय दस्तावेजों के जरिए निवेशकों को गुमराह किया। आरोप है कि एक ही इनवॉइस कई निवेशकों को बेचकर धोखाधड़ी की गई।

एफआईआर में कंपनी के निदेशक सचिन अग्रवाल, पूर्व निदेशक सौविक सेनगुप्ता, गौरव सिंघानिया, सीएफओ प्रहलाद कृष्णमूर्ति, सीईओ अमित झुनझुनवाला, अंकित तोमर, गुलशन कौशिक और वरिष्ठ प्रबंधक ट्रेजरी जानवी पवासकर समेत अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। शिकायतकर्ता ने कंपनी के ऑडिटर और पार्टनर पर भी जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
शिकायत में दावा किया गया है कि कंपनी ने हजारों निवेशकों से करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed