फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   case on marriage bureau

रिश्ता पसंद नहीं आने पर मैरिज ब्यूरो पर किया केस, फोरम ने किया खारिज

Mon, 16 Sep 2019 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
case on marriage bureau
चंडीगढ़। मैरिज ब्यूरो की ओर से क्लाइंट को कई रिश्ते दिखाने के बाद भी रिश्ता पसंद नहीं आया तो उपभोक्ता फोरम में केस कर दिया। फोरम ने शिकायतकर्ता की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि एग्रीमेंट के तहत कंपनी ने अपना वादा पूरा किया। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम ने हाल ही में यह फैसला सुनाया है।
विज्ञापन

मामला चंडीगढ़ निवासी वीरेंदर सिंह से जुड़ा है, जिन्होंने वैवाहिक रिश्ता खोजने के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-36 स्थित वेडिंग विश प्राइवेट लिमिटेड से बात की। दोनों पक्षों ने एक कांट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए और मैरिज ब्यूरो को 15 हजार धनराशि का भुगतान कर दिया गया। अनुबंध की शर्तों के मुबाबिक वेडिंग विश की ओर से संभावित लड़कियों के प्रोफाइल विरेंदर को भेजे गए। 10 प्रोफाइल भेजने के बाद भी शादी नहीं हो पाई। इसके बाद विरेंदर ने मैरिज ब्यूरो से अपना पैसा वापस मांगा। कंपनी की तरफ से मना करने बाद उन्होंने उपभोक्ता फोरम में केस कर दिया। हालांकि, मैरिज ब्यूरो का पक्ष यह था कि विवाह योग्य युवतियों के संभावित प्रोफाइल विरेंदर को भेज दिए गए, इसलिए उन्होंने अनुबंध के अनुसार अपना दायित्व पूरी तरह से निभा दिया। फोरम ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाल ही में वेडिंग विश के पक्ष में फैसला सुना दिया। फोरम ने शिकायतकर्ता की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि मैरिज ब्यूरो ने एग्रीमेंट के तहत शिकायतकर्ता को 10 रिश्ते भेजे, लेकिन उन्हें पसंद नहीं आए। आदेश में लिखा कि शिकायतकर्ता यह समझा पाने में असमर्थ रहा कि मैरिज ब्यूरो ने सेवा में कोताही कैसे बरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed