फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Case of stealing 15 window ac and 13 split outdoor from a house in Sector 17

Panchkula News: मोबाइल रिचार्ज करने के नाम पर 2.50 लाख रुपये ठगे

Sun, 16 Apr 2023 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Case of stealing 15 window ac and 13 split outdoor from a house in Sector 17
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। दोस्त का मोबाइल रिचार्ज करने के चक्कर में एक व्यक्ति के साथ 2.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर 12 साइबर थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक चंडीमंदिर के मांधना गांव निवासी देवराज ने शिकायत में बताया कि उन्होंने 16 अगस्त 2022 को अपने दोस्त का मोबाइल नंबर 397 रुपये से ऑनलाइन रिचार्ज किया था। ऑनलाइन रिचार्ज करने के बावजूद शिकायतकर्ता के बैंक खाते से पैसा तो कट गया, लेकिन मोबाइल रिचार्ज नहीं हुआ। उसके बाद उन्होंने ऑनलाइन गूगल-पे कस्टमर केयर का नंबर तलाशकर उस पर कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले ने उसको एनी डेस्क एप इंस्टॉल करने को कहा। साथ ही उस एप के इंस्टॉलेशन के बाद पूरी जानकारी भरने को कहा। शिकायतकर्ता ने आरोपी के कहे मुताबिक सारा डिटेल एप में भर दिया। उसके बाद ओटीपी भी बता दिया। ओटीपी शेयर करते ही शिकायतकर्ता के बैंक खाता से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 2.50 लाख रुपये का डेबिट मैसेज आया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed