फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Case of Labor Colony of Rampur Siuri, Pinjore

Panchkula News: मां को ढूंढने निकला तीन वर्षीय बच्चा पानी से भरे गड्ढे में डूबा, मौत

Tue, 23 Jul 2024 05:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Case of Labor Colony of Rampur Siuri, Pinjore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला/ पिंजौर। मां के पीछे झाजरा नदी की तरफ जा रहे एक तीन वर्षीय बच्चे की गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। एक घंटे पर जब मां नदी से लौटी तो बच्चे का शव गड्ढे में उतराता मिला। बच्चे की पहचान रामपुर सियुड़ी की लेबर कॉलोनी निवासी सुमित के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 की मोर्चरी में रखवा दिया है। बच्चे की मौत से कॉलोनी में मातम पसरा हुआ है।
बच्चे के पिता शेरा ने बताया की वह मजदूरी करता है। घर पर उसकी पत्नी नेहा देवी और दो बेटे हैं। सोमवार दोपहर का खाना खाने के बाद उसकी पत्नी घर के नजदीक झाजरा नदी में कपड़े धोने के लिए चली गई। थोड़ी देर बाद उसका बेटा सुमित भी मां को ढूंढते ढूंढते उसके पीछे निकल गया। इसी दौरान पैर फिसलने से सुमित पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गया। बच्चे की मां नेहा ने बताया कि करीब एक घंटे के बाद जब वह कपड़े धोकर वापस आ रही थी, तो उसने गड्ढे के पानी में बेटे का शव उतराता देखा। बेटे को देखते ही उसने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाला। इसके बाद उसको सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने जांच के बाद सुमित को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही अमरावती पुलिस चौकी इंचार्ज प्रताप सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा।
विज्ञापन

16 जुलाई को नाले में बह गया था 10 साल का बच्चा
16 जुलाई को सेक्टर-16 स्थित बुढ़नपुर के नाले में 10 साल का किशोर सिमरत बह गया था। एनडीआरएफ की टीम ने उसकी तलाश के लिए बुढ़नपुर से जीरकपुर तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन अभी तक बच्चे का कुछ भी पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed