फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Case of fraud of Rs 12 lakh registered against Mrs Chandigarh Aparna and her husband

Panchkula News: मिसेज चंडीगढ़ अपर्णा और उसके पति पर 12 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Sun, 27 Apr 2025 11:19 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Case of fraud of Rs 12 lakh registered against Mrs Chandigarh Aparna and her husband
मोहाली। साल 2019 में मिसेज चंडीगढ़ रही अर्पणा सगोत्रा और उसके पति संजय सिंह पर इमिग्रेशन के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज हुआ है। विदेश भेजने के नाम पर दोनों दंपती पहले भी लोगों से करोड़ों रुपये ठग चुके हैं। इस बार दंपती समेत चार लोगों पर सोहाना थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला टीडीआई में रहने वाली पूनम मलिक के बयान पर दर्ज किया गया है। आरोपियों में अर्पणा सगोत्रा, उसका पति संजय सिंह, कुनाल नागपाल और सुखविंदर सिंह रंधावा (डायरेक्टर) शामिल हैं। आरोपियों ने लांडरा-बनूड रोड पर इमार एमजीएफ हिल्स में इमिग्रेशन का कार्यालय खोला हुआ था। आरोपी दंपती पर मोहाली-चंडीगढ़ के अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी के 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। संजय सिंह ठगी के एक मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

पेशे से वकील अपर्णा सगोत्रा शादी के बाद इमिग्रेशन के क्षेत्र में आईं। वह अपने पति के साथ कंपनी चला रही थी। शिकायतकर्ता पूनम मलिक ने एसएसपी मोहाली को वर्ष 2024 में शिकायत दी थी। शिकायत में पूनम मलिक ने कहा था कि उक्त कंपनी के प्रबंधकों ने कनाडा की पीआर दिलाने के नाम पर उससे 12 लाख रुपये लिए थे। उन्होंने उसे जाली कागजात दिखाकर उसके साथ धोखाधड़ी की। एसएसपी ने इस मामले की जांच के निर्देश दिए थे। जांच में सभी दोषी पाए गए। इसके बाद उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed