{"_id":"69445c9e8499f8d55b05c0cd","slug":"case-of-accepting-bribes-to-pass-driving-tests-at-the-rto-office-accuseds-anticipatory-bail-application-rejected-panchkula-news-c-71-1-mli1010-136973-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आरटीओ कार्यालय में रिश्वत लेकर ड्राइविंग टेस्ट पास कराने का मामला, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आरटीओ कार्यालय में रिश्वत लेकर ड्राइविंग टेस्ट पास कराने का मामला, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
विज्ञापन
मोहाली। आरटीओ कार्यालय में बिना ड्राइविंग टेस्ट पास किए लाइसेंस बनवाने के बदले रिश्वत लेने के मामले में नामजद आरोपी को अदालत से राहत नहीं मिली है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनवाई के बाद आरोपी गुरपिंदर कुमार निवासी सन्नी एनक्लेव खरड़ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। यह मामला विजिलेंस ब्यूरो ने दर्ज किया है। विवेक सिंह के बयान पर शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए सुखविंदर सिंह उर्फ सुखी नामक एजेंट से संपर्क किया था।
शिकायतकर्ता ने एजेंट को स्पष्ट किया था कि वह कार ठीक से चलाना नहीं जानता, इसके बावजूद एजेंट ने बिना टेस्ट पास कराए लाइसेंस बनवाने का दावा किया। एजेंट ने इसके बदले पांच हजार रुपये की मांग की और उसे सेक्टर-82 स्थित आरटीओ कार्यालय बुलाया। एजेंट ने कहा कि वह आरटीए अधिकारियों को जानता है, टेस्ट पास करवा देगा। तय योजना के अनुसार 2500 रुपये पहले और शेष 2500 रुपये लाइसेंस क्लीयरेंस के बाद देने थे। रिश्वतखोरी से परेशान होकर शिकायतकर्ता विजिलेंस ब्यूरो के पास पहुंचा और 2500 रुपये के चिन्हित नोटों के साथ शिकायत दी। विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर एजेंट सुखविंदर सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया।
जांच के दौरान सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क में सुरजीत सिंह भी शामिल था, जो एजेंट के साथ मिलकर प्रति व्यक्ति दो हजार रुपये की वसूली करता था। अदालत ने कहा कि आरोप गंभीर प्रकृति के हैं, जांच को प्रभावित करने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता, इसलिए आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।