फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Case filed against three goldsmiths in businessman's suicide case

Panchkula News: कारोबारी की आत्महत्या मामले में तीन स्वर्णकारों पर केस दर्ज

Fri, 29 Aug 2025 12:03 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Fri, 29 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three goldsmiths in businessman's suicide case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। सुल्तानविंड रोड पर रहने वाले अमनदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर आत्महत्या मामले में पुलिस ने तीन स्वर्णकारों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान अमरीक सिंह उर्फ बिट्टू निवासी ईस्ट मोहन नगर, त्रिलोचन सिंह उर्फ सोनू जोड़ा निवासी अल्फा सिटी और मनदीप सिंह उर्फ शैली निवासी प्रताप नगर के रूप में की गई है। यह मामला मृतक की पत्नी मनदीप कौर निवासी उत्तम एवेन्यू सुल्तानविंड रोड की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

अमनदीप सिंह होटल और बेकरी का कारोबार करता था। उसकी दोस्ती कुछ स्वर्णकारों से थी। स्वर्णकारों ने उसके साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर दी थी। जिसकी वजह से वह कई माह से परेशान था। उसने मॉल ऑफ अमृतसर के सामने इंस्टाग्राम पर लाइव होकर परेशानी बताई और साथ ही बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। आत्महत्या के लिए उसने कुछ लोगों को जिम्मेदार बताया। उसके बाद उसने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed