फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Case filed against four bank employees including manager for cheating one million

Panchkula News: दस लाख की धोखाधड़ी करने पर मैनेजर समेत चार बैंक कर्मियों पर मामला दर्ज

Mon, 03 Jul 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four bank employees including manager for cheating one million
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। किसान क्रेडिट कार्ड से लोन देने के मामले में 10 की धोखाधड़ी करने पर पुलिस ने बरवाला के कैनरा बैंक के पूर्व मैनेजर वीरेंद्र शर्मा, पीओ वैशाली, बैंक अधिकारी अभिनव और सहदेव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चंडीमंदिर पुलिस ने नारायणगढ़ निवासी किसान की शिकायत पर कार्रवाई शुरू की है।
पुलिस के अनुसार, नारायणगढ़ निवासी कंवर सिंह के बेटे को जनवरी 2022 में विदेश जाना था। कंवर सिंह ने पैसों के लिए बरवाला के तत्कालीन बैंक मैनेजर वीरेंद्र शर्मा से मुलाकात की। फरवरी 2022 में वह बैंक मैनेजर से दोबारा मिले और किसान क्रेडिट कार्ड से 10 लाख रुपये लोन के लिए आवेदन किया। उसने सभी तरह के दस्तावेज बैंक में जमा करवाए और जरूरत के अनुसार फॉर्म पर हस्ताक्षर भी किए। लोन प्रोसेस के लिए हलका पटवारी सहित अन्य रिपोर्ट भी बैंक में जमा करवाई ताकि लोन मंजूर होने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर ने लोन मंजूर होने की बात कहकर राशि जल्द खाते में जमा होने की बात कही। 16 जुलाई 2022 को वह बैंक गए। उन्होंने मैनेजर से उनके खाते में मौजूद लोन के 10 लाख रुपये देने की बात कही। बैंक मैनेजर ने जब खाता चेक किया तो उसमें रुपये नहीं थे। किसी ने बैंक खाते से सारा पैसा निकाल लिया था। उन्होंने मामले की शिकायत बैंक मैनेजर को दी। इसके बाद पूर्व बैंक मैनेजर को पीड़ित की शिकायत पर जांच में शामिल किया गया। साथ ही उनसे इस धोखाधड़ी में शामिल सभी आरोपियों का नाम बताने को कहा गया ताकि पुलिस में उसकी शिकायत दी जा सके। पूर्व बैंक मैनेजर ने पीड़ित को उसका पैसा जल्द से जल्द लौटाने की बात कही लेकिन पैसा नहीं दिया। मजबूर होकर पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed