फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Case filed against another candidate and principal for submitting fake MLHP certificate

फर्जी एमएलएचपी सर्टिफिकेट जमा करवाने पर एक और अभ्यर्थी और प्रिंसिपल पर मामला दर्ज

Fri, 12 Aug 2022 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Case filed against another candidate and principal for submitting fake MLHP certificate
पंचकूला। फर्जी एमएलएचपी सर्टिफिकेट (मिड लेवल हेल्थ प्रोवाइडर) जमा करवाने का एक और मामला सामने आया है। सेक्टर-5 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पद की जॉब के लिए नेशनल हेल्थ मिशन में फर्जी सर्टिफिकेट जमा करवाने वाले प्रत्याशी और पैरामेडिकल काउंसिल के प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अभी तक सेक्टर-5 थाने में एनएचएम डायरेक्टर की शिकायत पर नौ मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस के अनुसार, राजस्थान के सिकर निवासी राजेश कुमार ने राजीव गांधी पैरामेडिकल काउंसिल राजस्थान से कोर्स किया था। पैरामेडिकल काउंसिल की तरफ से एमएलएचपी सर्टिफिकेट जारी किया गया था। इसके आधार पर हरियाणा नेशनल हेल्थ मिशन की तरफ से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद के लिए निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन दिया था।
विज्ञापन

उसके लिए सर्टिफिकेट भी जमा करवाया था। अभ्यर्थी कागजातों की जांच के लिए एनएचएम ऑफिस पहुंचा था जहां उसके द्वारा जमा करवाया गया एमएलएचपी सर्टिफिकेट फर्जी पाया गया। एनएचएम के डायरेक्टर की शिकायत पर पुलिस ने अभ्यर्थी और पैरामेडिकल काउंसिल के प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed