फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cartoon water guns are a craze, and gulal shops are crowded.

Panchkula News: कार्टून पिचकारियों का क्रेज, गुलाल की दुकानों पर उमड़ी भीड़

Tue, 03 Mar 2026 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Cartoon water guns are a craze, and gulal shops are crowded.
होली की आहट से सजे बाजार
विज्ञापन

स्पाइडरमैन-छोटा भीम डिजाइन बनी पहली पसंद, हर्बल रंगों की मांग भी बढ़ी

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर में होली का रंग अब पूरी तरह चढ़ने लगा है। बाजारों में रंग-बिरंगी पिचकारियों और गुलाल की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। खासकर कार्टून थीम वाली पिचकारियों का इस बार बच्चों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। छोटे बच्चे अपने पसंदीदा किरदारों वाली पिचकारी खरीदने के लिए माता-पिता से जिद करते नजर आए।
सेक्टर-7, 14, 15, 16, 20 और 21 के बाजारों में सुबह से ही रौनक बनी रही। दुकानदारों के अनुसार पिछले साल के मुकाबले इस बार बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बाजार में स्पाइडरमैन, छोटा भीम और डोरेमॉन डिजाइन की पिचकारियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इनकी कीमत 100 रुपये से लेकर 800 रुपये तक है।
विज्ञापन

बच्चों के साथ युवाओं में भी बड़े टैंक और आकर्षक डिजाइन वाली पिचकारियों की मांग बढ़ी है। वहीं लोगों का रुझान हर्बल और ऑर्गेनिक गुलाल की ओर भी बढ़ रहा है। रासायनिक रंगों से त्वचा को होने वाले नुकसान को देखते हुए ग्राहक प्राकृतिक रंगों को प्राथमिकता दे रहे हैं। बाजार में फूलों, चंदन और हल्दी से बने गुलाल की मांग अधिक है, जिनकी कीमत 50 रुपये से 300 रुपये प्रति पैकेट तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि त्योहार नजदीक आते-आते भीड़ और बढ़ रही है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन भी बाजारों में सतर्क नजर आ रहा है। कुल मिलाकर होली को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed