{"_id":"673fb49f68eaeeeed90b1cc4","slug":"car-stuck-in-drainage-of-sector-19-complaint-lodged-against-the-corporation-pkl-office-news-c-290-1-pkl1067-12669-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-19 के ड्रेनेज में फंसी कार, निगम के खिलाफ दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-19 के ड्रेनेज में फंसी कार, निगम के खिलाफ दी शिकायत
विज्ञापन
ड्रेनेज में फंसी कार।
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-19 में नगर निगम की लापरवाही से एक ड्रेनेज में कर फंस गई। कार चालक जोनी कालरा सुबह कार्यालय के लिए जा रहे थे, तो सामने से एक बाइक आ गई। उन्होंने अपनी कार साइड की, तो खुले पड़े ड्रेनेज में उनकी कार का अगला पहिया फंस गया। उन्होंने काफी मशक्कत करके कार को निकालने की कोशिश की, लेकिन कार नहीं निकल पाई।
इसके बाद उन्होंने डायल 112 को नगर निगम के खिलाफ शिकायत दी। इस हादसे की जिम्मेदारी उन्होंने पूरी तरह नगर निगम पर डालकर कहा कि पिछले एक साल से ड्रेनेज खुला पड़ा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्थानीय पार्षद भी रोजाना इसी रास्ते से गुजरते हैं। इसके अतिरिक्त महापौर, नगर निगम आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन एक साल से यह ड्रेनेज बंद नहीं करवाया गया है।
उन्होंने कहा कि बरसात में कोई व्यक्ति या बच्चा भी इस खुले ड्रेनेज में गिर सकता है। ऐसा एक हादसा कुछ समय सेक्टर 12ए के पास हुआ था, जब एक बच्चा ड्रेनेज में गिर गया था और जीरकपुर के पास मिला था। लोगों ने मांग की है कि इस ढक्कन को तुरंत प्रभाव से लगवाया जाए।