फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   car fell into deep gorge in Morni four people injured

Panchkula: मोरनी में अनियंत्रित थार गहरी खाई में गिरी, एक युवक की माैत; पंचकूला लाैट रहे थे चार युवक

Wed, 28 Jan 2026 10:20 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 28 Jan 2026 10:20 AM IST
सार

एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
car fell into deep gorge in Morni four people injured
मोरनी में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

मोरनी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक थार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


थार सवार मोरनी से वापस पंचकूला की तरफ जा रहे थे। सुबह डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना पर एसएचओ चंडीमंदिर भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed