{"_id":"6775a5d6582c63f5630e25ff","slug":"car-fell-into-a-ditch-in-morni-five-injured-panchkula-news-c-87-1-pk11006-118307-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मोरनी में खाई में गिरी कार, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मोरनी में खाई में गिरी कार, पांच घायल
विज्ञापन
पंचकूला। नया साल मनाने जा रहे युवक-युवतियों से भरी होंडा सिटी मोरनी में अनियंत्रण होकर खाई में जा गिरी। कार में सवार पांच लोग घायल हुए हैं। सभी को पंचकूला के सेक्टर 6 के जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक युवती और एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना बुधवार सुबह करीब 4 बजे हुई। कार में आयुष, नफीजा, गौरव समेत पांच लोग सवार थे। सभी मोहाली के एक निजी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट हैं। पांचों दोस्त देर रात पार्टी करके मोहाली से मोरनी के लिए निकले थे। कार को आयुष नामक स्टूडेंट चला रहा था और नफीजा आगे वाली सीट पर बैठी थी। मोरनी में एक मोड के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। आसपास के लोगों ने घायलों की मदद कर सेक्टर 6 हॉस्पिटल में भर्ती कराया। नफीजा और आयुष के हालत गंभीर होने के कारण परिजन उन्हें सेक्टर 21 के निजी हॉस्पिटल ले गए।