{"_id":"5e52a88b8ebc3ef3e411434e","slug":"car-collides-with-young-man-while-crossing-the-road-dies-pkl-office-news-pkl367459173","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार करते युवक को कार ने मारी टक्कर,मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार करते युवक को कार ने मारी टक्कर,मौत
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर शनिवार की देर शाम सड़क पार करते एक व्यक्ति कार की टक्कर से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को प्राइमरी हेल्थ सेंटर पिंजौर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता जसविंद्र सिंह निवासी गांव कीरतपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार की रात करीब सवा 11 बजे पिंजौर से बद्दी रोड पर अपने गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सेक्टर 27, 28 के समीप पहुंचा तो देखा कि सड़क किनारे खड़ी कार के आगे से होता हुआ एक युवक सड़क पार करने लगा तो इतने में बद्दी की ओर से आती एक कार ने सड़क पार करते हुए युवक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर कर बुरी तरह लहूलुहान हो गया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह अपनी कार से उतर कर घायल लड़के के पास पहुंचा तो देखा कि उपरोक्त घायल युवक उसके गांव कीरतपुर निवासी शिंगारा सिंह है जोकि परवाणु यूनियन में अपनी गाड़ी चलाता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि शिंगारा सिंह को टक्कर मारने वाले कार चालक ने कुछ ही दूरी पर जाकर कार रोक दी और मौके पर आ गया जिसने अपना नाम विमल सिंह निवासी नग्गल भागा बताया। दूसरी ओर बुरी तरह से घायल शिंगारा सिंह को जब पिंजौर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने घायल शिंगारा सिंह को मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग की शिंगारा सिंह की मौत उपरोक्त कार चालक की कार की टक्कर से हुई है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस से शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 279,304ए के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।