फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Car collides with truck on highway, woman killed, two injured

Panchkula News: हाईवे पर ट्रक से टकराई कार, महिला की मौत, दो घायल

Tue, 07 Oct 2025 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Car collides with truck on highway, woman killed, two injured
पंचकूला। सेक्टर-20 फ्लाईओवर पर ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराई और एक महिला की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। हादसा सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। हादसे की शिकार महिला की पहचान गांव कुंडी निवासी महिला कमलेश के तौर पर हुई। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने सेक्टर-20 के गांव कुंडी निवासी घायल मृतक महिला के बेटे हरदीप की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हाईवे पर ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही कार ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और सवार लोग अंदर फंस गए। राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर सिविल नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। मृतका का बेटा हरदीप कार चला रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी, छोटा बच्चा, मां और ताई कार में सवार थे। बताया जा रहा है कि परिवार राजस्थान के बागड़ से दर्शन कर लौट रहा था। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर सेक्टर-21 पुलिस चौकी में खड़ा कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed