{"_id":"683769c69064eb1a890d9d9f","slug":"car-collides-with-parked-truck-father-and-daughter-die-five-injured-panchkula-news-c-284-1-ptl1001-8232-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: खड़े ट्रक से भिड़ी कार, पिता-पुत्री की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: खड़े ट्रक से भिड़ी कार, पिता-पुत्री की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। नाभा में मंगलवार देर रात फॉर्च्यूनर कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार व्यक्ति व उसकी डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह परिवार खन्ना में लेडीज संगीत कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहा था। परिवार को बुधवार को वापस शादी समारोह में भाग लेने जाना था, लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया। मृतकों में किला रायपुर डेहलों निवासी जगपाल सिंह (45) और उसकी डेढ़ साल की बच्ची हरलीन कौर शामिल हैं।
खन्ना में लेडीज संगीत कार्यक्रम में भाग लेकर जगपाल का परिवार फार्च्यूनर कार में लौट रहा था। रात करीब डेढ़ बजे उसकी कार नाभा-रोहटी पुल के पास खड़े ट्रक से जा टकराई। कार सवार जगपाल सिंह और उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी हरलीन कौर की मौत हो गई। जगपाल के रिश्तेदार लाडी ने बताया कि हादसे में उसके जीजा और भतीजी की मौत हो गई और परिवार के अन्य पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर ट्रक साइड में होता तो शायद यह हादसा नहीं होता। वहीं, रोड सेफ्टी फोर्स (एसएसएफ) के इंचार्ज भूपिंदर सिंह ने बताया कि ट्रक खराब होने के कारण सडक पर खड़ा था, जिस कारण यह हादसा हुआ। फोर्स के कर्मचारियों ने गाड़ी को तोड़कर परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला।