फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Car collided with e-rickshaw of people going home after bowing down in Mata Mansa Devi, five people including two children injured

Panchkula News: माता मनसा देवी में माथा टेककर घर जा रहे लोगों के ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, दो बच्चों समेत पांच लोग घायल

Tue, 04 Jul 2023 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Car collided with e-rickshaw of people going home after bowing down in Mata Mansa Devi, five people including two children injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। श्री माता मनसा देवी में माथा टेकने के बाद कई लोग ई रिक्शा से घर जा रहे थे। शालीमार चौक के पास ई-रिक्शा को माजरी चौक की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रिक्शा पलट गया। हादसे में दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। लोगों ने ई-रिक्शा को सीधा कर घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। ई-रिक्शा चालक वीरू ने बताया कि वह सोमवार सुबह माता मनसा देवी से सवारियों को लेकर सेक्टर-11 की तरफ जा रहा था। जब वह शालीमार चौक के पास पहुंचा तो माजरी चौक की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी। रिक्शे में सवार सन्नी (12) सेक्टर-27 जयसिंहपूरा को सबसे ज्यादा चोट लगी है। अभी उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे में नीतू (27), अरव 7 माह, विनय (60) और वीरू घायल हुए। अस्पताल से पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed