फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Car caught fire on the highway, turned into ashes in no time

Panchkula News: हाईवे पर कार में लगी आग, देखते ही देखते ही राख

Tue, 13 Feb 2024 04:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Car caught fire on the highway, turned into ashes in no time
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। जीरकपुर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूरजपुर पुल के ऊपर सोमवार की शाम पंचकूला की तरफ से आती कार में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद देखते ही देखते कार पूरी तरह राख हो गई। गनीमत रही कि आग लगने से पहले चालक सहित सवार युवक कार से नीचे उतर गए थे।

जानकारी के अनुसार रोहतक निवासी संदीप कुमार गाजियाबाद से अपने दोस्त के साथ किसी काम से पिंजौर आ रहा था। जैसे ही उनकी कार सूरजपुर पुल के ऊपर पहुंची तो उसमें अचानक झटके लगने शुरू हो गए। चालक ने कार को सड़क किनारे खड़ा कर देखा तो बोनट से धुआं निकल रहा था। इसके बाद कार से आग की लपटें उठने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग लगने से कार से उठती लपटें काफी ऊंचाई तक जा रहीं थीं। आग लगने की वजह से कार के टायर भी फट गए। प्रताप सिंह चौकी इंचार्ज अमरावती ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया। किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed