{"_id":"6ab5849edfcfd09f6606994f","slug":"car-catches-fire-at-sector-1-multilevel-parking-panchkula-news-c-87-1-pan1011-141800-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-1 मल्टीलेवल पार्किंग में वरना कार में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-1 मल्टीलेवल पार्किंग में वरना कार में लगी आग
विज्ञापन
रात करीब 1:30 बजे अचानक उठीं आग की लपटें, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर बुझाई आग
आग लगने के कारणों का पता नहीं चला, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में बुधवार रात करीब 1:30 बजे खड़ी वरना कार में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह आग की चपेट में आ चुकी थी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार पार्किंग में खड़ी थी। देर रात अचानक उसमें आग की लपटें उठने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना फायर विभाग को दी। फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और उसे अन्य वाहनों तक फैलने से रोक लिया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।