फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   'Captain cheated on farmers, a year ago, was aware of agricultural laws'

‘किसानों के साथ कैप्टन ने किया धोखा, एक साल पहले कृषि कानूनों की थी जानकारी’

Mon, 25 Jan 2021 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
'Captain cheated on farmers, a year ago, was aware of agricultural laws'
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने आरटीआई के खुलासे को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है। चड्ढा का कहना है कि कैप्टन को केंद्र के कृषि कानूनों का एक साल पहले ही पता था, इसके बाद भी उन्होंने किसानों को इस बात से अनभिज्ञ रखा। आरटीआई में खुलासा हो चुका है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन को कृषि कानूनों की उच्चाधिकार प्राप्त समिति का सदस्य नामित किया था।
विज्ञापन

जालंधर में रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान पंजाब सह प्रभारी ने बताया कि 7 अगस्त, 2019 से कैप्टन अमरिंदर सिंह को पता था कि किसान व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) अधिनियम, मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा अधिनियम (सशक्तीकरण और संरक्षण) समझौता और आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम को लाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह को उच्चाधिकार प्राप्त समिति का सदस्य नियुक्त किया था। दोनों के बीच मैच फिक्सिंग का यह स्पष्ट मामला है। कैप्टन अच्छी तरह से जानते थे कि निजी निवेश और कॉरपोरेट्स को फसलों के बाजार में लाया जाएगा और एमएसपी और मंडी प्रणाली को हटा दिया जाएगा, लेकिन उन्होंने कभी किसी को कुछ नहीं बताया। इस मौके नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी, जस्टिस (सेवानिवृत्त) जोरा सिंह, जिला अध्यक्ष रोपड़ व एडवोकेट दिनेश चड्ढा, कश्मीर सिंह मल्ली उपस्थित थे।
विज्ञापन

10 सदस्यों में शामिल थे कैप्टन : राघव चड्ढा
राघव चड्ढा ने कहा कि आरटीआई के दस्तावेजों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 लोगों की कमेटी बनाई। यह कमेटी खेती के बारे में क्या बदलाव लाने हैं, क्या नए कानून बनाने हैं उनके बारे में बैठक कर चर्चा करेगी। प्रधानमंत्री ने इस कमेटी के 10 सदस्य देवेंद्र फडणवीस, मनोहर लाल, प्रेम खांडू, विजय रुपाणी, योगी आदित्यनाथ, कमलनाथ, कैप्टन अमरिंदर सिंह को शामिल किया था। जबकि कैप्टन सिंह बार-बार कह रहे थे कि हमारी सरकार का कोई अन्य सदस्य था, मैं नहीं था। हमने वित्तमंत्री मनप्रीत बादल को भेज दिया था। हमें उस कमेटी की सदस्यता मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed