फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Capt. Rambhagat and Prof. Sudhikant awarded Haryana Sanskrit Gaurav Samman.

हरियाणा संस्कृत अकादमी पुरस्कार : कैप्टन रामभगत और प्रो. सुधीकांत को हरियाणा संस्कृत गौरव सम्मान

Sat, 23 Oct 2021 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Capt. Rambhagat and Prof. Sudhikant awarded Haryana Sanskrit Gaurav Samman.
चंडीगढ़। हरियाणा संस्कृत अकादमी ने वर्ष 2019 और 2020 के लिए पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। अकादमी के निदेशक डॉ. दिनेश शास्त्री ने बताया कि वर्ष 2019 के लिए प्रो.अभिराज राजेंद्र मिश्र (हिमाचल प्रदेश) और वर्ष 2020 के लिए प्रो. डॉ. मान सिंह (उत्तराखंड) को संस्कृत साहित्यालंकार सम्मान के लिए चुना गया है। सम्मान के लिए चयनित सभी साहित्यकारों को जल्द ही समारोह आयोजित कर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। हरियाणा संस्कृत गौरव सम्मान वर्ष 2019 के लिए प्रो. सुधीकांत भारद्वाज (दिल्ली) को, वर्ष 2020 के लिए कैप्टन रामभगत (महेंद्रगढ़) और महर्षि वाल्मीकि सम्मान वर्ष 2019 के लिए डॉ. सत्येंद्र प्रकाश (गुरुग्राम) को और वर्ष 2020 के लिए प्रो. वीरेंद्र कुमार अलंकार (गोहाना) को चुना गया है।
विज्ञापन

आचार्य स्थाणुदत्त सम्मान के लिए वर्ष 2019 के लिए डॉ. दिव्या त्रिपाठी (पंचकूला), वर्ष 2020 के लिए डॉ. जगदीश प्रसाद शर्मा (यमुनानगर) और महर्षि वेदव्यास सम्मान के लिए वर्ष 2019 के लिए डॉ. राधेश्याम शर्मा (करनाल) और वर्ष 2020 के लिए डॉ. जयभगवान शर्मा (झज्जर) का चयन किया गया है।
विज्ञापन

महर्षि विश्वामित्र सम्मान के लिए वर्ष 2019 के लिए डॉ. सुधीर कुमार (पंचकूला), वर्ष 2020 के लिए डॉ. देवी सिंह (जीरकपुर) और महाकवि बाणभट्ट सम्मान वर्ष 2019 के लिए डॉ. सुधीर कुमार आर्य (दिल्ली) और वर्ष 2020 के लिए सुशील कुमार शास्त्री (हिसार) को चयनित किया गया है। गुरु विरजानंद आचार्य सम्मान’ वर्ष 2019 के लिए आचार्य हरिदत्त (रोहतक) और विद्या मार्तण्ड पं. सीताराम शास्त्री आचार्य सम्मान के लिए वर्ष 2019 के लिए कुसुम लता (कुरुक्षेत्र) व वर्ष 2020 के लिए आचार्या सीमा रानी (कुरुक्षेत्र) को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट संस्कृत सेवा सम्मान हेतु वर्ष 2019 के लिए डॉ. मुरलीधर शास्त्री (भिवानी) और वर्ष 2020 के लिए डॉ. अशोक कुमार मिश्र (अंबाला) को चुना गया है। पंडित युधिष्ठिर मीमांसक आचार्य सम्मान के लिए वर्ष 2019 के लिए आचार्य हिमांशुधर (भिवानी), वर्ष 2020 के लिए आचार्य देवेंद्र कुमार (सोनीपत) को चुना गया है। स्वामी धर्मदेव संस्कृत समाराधक सम्मान वर्ष 2019 के लिए भगवती आर्य, कन्या गुरुकुल जसात (गुरुग्राम) व वर्ष 2020 के लिए रतिराम संस्कृत महाविद्यालय (जींद) का चयन किया गया है।

पुस्तक-पुरस्कारों में ‘गद्य विधा’ वर्ग में वर्ष 2019 के लिए डॉ. जितेन्द्र कुमार (पंचकूला) को उनकी पुस्तक ‘मम सांस्कृतिक यात्रा’ के लिए चुना गया है। वर्ष 2020 में ‘पद्य विधा’ में जयपाल शास्त्री (भिवानी) को उनकी पुस्तक ‘अथ-काव्यमिदं में जीवनपाथेयं के लिए’ डॉ. पीयूष अग्रवाल (अम्बाला) की पुस्तक ‘नाट्यत्रयम्’ (नाटक) का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed