फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cancel the licenses of those selling banned drugs and seal the shops

Panchkula News: प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करने वालों का लाइसेंस रद्द कर दुकानों को सील करें

Sun, 09 Feb 2025 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Cancel the licenses of those selling banned drugs and seal the shops
मंत्री आरती राव। संवाद 
पंचकूला। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेड्यूल एच और एक्स दवाओं की बिक्री की मॉनिटरिंग और निगरानी के लिए नियमित रूप से मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण करें। प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। दोषी पाए जाने वाले मेडिकल स्टोरों का लाइसेंस भी रद्द किया जाना चाहिए और कानूनी कार्रवाई के साथ दुकानों को तुरंत सील किया जाय।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने हरियाणा में नशा मुक्ति कार्यक्रम की समीक्षा कर यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में नशे की लत के लिए फ्री उपचार की उपलब्धता सरल की जाए और उपचार के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि नशा करने वालों की पहचान गोपनीय रहे। उन्होंने युवाओं को नशीली दवाओं की लत के खतरे से बचाने के लिए स्कूल ,कॉलेज जाने वाले बच्चों को नशे की बुराई के प्रति सचेत करने के लिए जागरूकता फैलाने की आवश्यकता बल देते हुए कहा कि अभिभावकों को भी अपने बच्चों की आदतों पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने कहा कि राज्य सरकार हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए समाज के लोगों तथा पुलिस की समान भागीदारी की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति केंद्रों द्वारा नियमों का पालन नहीं करने के कारण पिछले वर्ष 33 केंद्रों के लाइसेंस रद्द किए। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में नशा मुक्ति सेवाओं को मजबूत करने के लिए भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा प्रायोजित योजना के तहत 17 नए नशा मुक्ति केंद्रों की स्थापना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed