फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Camps will be held on 7th in Ghaduan, on 17th in Tyud and on 28th in Jayanti Devi

Panchkula News: घडूआं में सात को, त्यूड़ में 17 और जयंती देवी में 28 को लगेंगे शिविर

Thu, 02 Jan 2025 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Camps will be held on 7th in Ghaduan, on 17th in Tyud and on 28th in Jayanti Devi
खरड़। आम लोगों को सरकारी दफ्तरों में रोजाना के कामों के दौरान आ रही दिक्कतों से छुटकारा दिलाने के उद्देश्य से आप दी सरकार, आप के द्वार मुहिम के तहत अलग-अलग गांवों और शहरों में सब डिवीजन स्तर पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर खरड़ सब डिवीजन में 7 जनवरी को सामुदायिाक केंद्र घड़ूआं में, 17 जनवरी को त्यूड़ में और 28 जनवरी को जयंती देवी में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इन शिविरों में मौके पर संबंधित विभागों द्वारा सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। शिविर का समय सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होगा। शिविर के नोडल अफसर खरड़ के एसडीएम गुरमंदर सिंह ने बताया कि 7 जनवरी 2025 को खरड़ सब डिवीजन के सामुदायिक केंद्र घड़ूआं में लगाए जाने वाले शिविर में नगर पंचायत घड़ूआं के सभी वार्डों के निवासी अपने प्रार्थना पत्र लेकर आ सकते हैं। इसी तरह 17 जनवरी को खरड़ सब डिवीजन के गांव त्यूड़ में शिविर लगेगा। इसमें गांव त्यूड़, नानू माजरा, अभयपुर, जकड़ माजरा, रुड़की खाम तथा चंदो गोबिंदगढ़ के निवासी अपने प्रार्थना पत्र लेकर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह 28 जनवरी को जयंती देवी में लगने वाले कैंप में गांव गूड़ां, कसौली, पड़छ, करौंदिया वाला, बगिंडी तथा जयंती देवी के निवासी अपने प्रार्थना पत्र लेकर आ सकते हैं।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा लोगों की सुविधा के लिए शुरू किए गए इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ लेकर सरकारी दफ्तरों से संबंधित अपने कामों को पूरा करवा लें। अलग-अलग विभागों से संबंधित 43 सेवाएं हासिल करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1076 पर भी संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed