फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Camp: Camp organized in collaboration with Amar Ujala Foundation in Shri Shiv Kanwar Mahasangh Charitable Trust, 86 donated blood

शिविर : श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट में अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर, 86 ने किया रक्तदान

Mon, 06 Dec 2021 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Camp: Camp organized in collaboration with Amar Ujala Foundation in Shri Shiv Kanwar Mahasangh Charitable Trust, 86 donated blood
पंचकूला। माता मनसा देवी मंदिर परिसर में रक्तदान जागरूकता शिविर लगाया गया। इस दौरान 86 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया। यह शिविर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला, महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, जिला रेडक्रॉस सोसायटी पंचकूला और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया गया। इसका उद्घाटन श्री शिव कांवड़ महासंघ के कैंप कोऑर्डिनेटर दीपक शर्मा और त्रिशक्ति सेवा दल के प्रधान लक्ष्मण सिंह रावत ने किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे इस नेक कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन

एक स्वस्थ व्यक्ति का इंसानी, नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वह स्वयं को रक्तदान के लिए तैयार रखें। हर स्वस्थ व्यक्ति को इसलिए भी रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर रमेश नारंग और प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है। हमारी संस्था द्वारा हर रोज शिविर लगाकर रक्त की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जाता है। इस मौके पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के राजेंद्र कौशल, मुकेश बंसल, गुलशन कुमार, गुरप्रताप सिंह लाली और महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिह्न और बैज देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed