फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Camp: 82 people donated blood in the awareness camp, Shri Shiv Kanwar Mahasangh and Shirdi Sai Seva Samaj organized the camp in collaboration with Amar Ujala Foundation

कैंप : जागरुकता शिविर में 82 लोगों ने किया रक्तदान, श्री शिव कांवड़ महासंघ और शिरडी साईं सेवा समाज ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर

Sat, 11 Sep 2021 01:59 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Camp: 82 people donated blood in the awareness camp, Shri Shiv Kanwar Mahasangh and Shirdi Sai Seva Samaj organized the camp in collaboration with Amar Ujala Foundation
पंचकूला। शिरडी साईं सेवा समाज और श्री शिव कांवड़ महासंघ द्वारा सेक्टर-2 में रक्तदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए 82 लोगों ने रक्तदान कर पुण्य कमाया। शिविर के आयोजन में अमर उजाला फाउंडेशन ने अहम भूमिका निभाई। इसका उद्घाटन हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि रक्तदान जैसा संसार में दूसरा कोई पुण्य कार्य नहीं है। हर व्यक्ति को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देकर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि संजय टंडन भाजपा के वरिष्ठ नेता होने के साथ 15 सालों से समाजसेवा का कार्य कर रहे हैं। उनके जन्मदिन पर पांच प्रदेशों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया है। इसमें हरियाणा (पंचकूला), चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग एवं जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और संजय टंडन ऑनलाइन जुड़े। ज्ञानचंद गुप्ता ने इस तरह के रक्तदान शिविरों के आयोजन के लिए श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश संगर की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संगर करीब 15 वर्षों से पंचकूला, चंडीगढ़ व मोहाली में रक्तदाना शिविरों का आयोजन करते आ रहे हैं। उनके पास ट्राइसिटी में रक्तदाताओं का एक डाटा बैंक है, जिसके माध्यम से आपातकाल की स्थिति में उनसे संपर्क कर किसी भी विशेष ब्लड ग्रुप की व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन

सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक के डॉक्टरों की टीम द्वारा रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में रक्तदाताओं के लिए रिफ्रेशमेंट का प्रबंध भी किया गया था। इस अवसर पर कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा, शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के पैटर्न अवतार सिंह सलारिया, अश्विनी कुमार, त्रिशक्ति सेवा दल के प्रधान लक्ष्मण सिंह रावत, श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के दीपक शर्मा, गुलशन कुमार, राजेंद्र कौशल, मोहिंदर कौर, राजकुमारी, नवनीत कौर, अजय सिंह, मुकेश बंसल, सतगुरु एवं शिरडी साईं सेवा समाज के चेयरमैन ताराचंद और अध्यक्ष अनिल थापर, पाषर्द नरेंद्र लुबाणा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed