फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Camp: 78 devotees donated blood on the first day of Navratri, Shri Shiv Kanwar Charitable Trust organized a camp in collaboration with Amar Ujala Foundation

शिविर : नवरात्र के पहले दिन 78 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान, श्री शिव कांवड़ चैरिटेबल ट्रस्ट ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर

Fri, 08 Oct 2021 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Camp: 78 devotees donated blood on the first day of Navratri, Shri Shiv Kanwar Charitable Trust organized a camp in collaboration with Amar Ujala Foundation
पंचकूला। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने माता मनसा देवी परिसर में वीरवार को अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया। पहले दिन 78 श्रद्धालुओं ने रक्तदान कर पुण्य कमाया। शिविर के आयोजन में महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का उद्घाटन हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लें और एक स्वस्थ व्यक्ति का इंसानी, नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वह स्वयं को रक्तदान के लिए तैयार रखे। हर स्वस्थ व्यक्ति को इसलिए भी रक्तदान करना चाहिए क्योंकि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इस अवसर पर पंचकूला के उपायुक्त विनय प्रताप सिंह और डीसीपी मोहित हांडा ने भी रक्त दाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ यशपाल गुप्ता और सेक्रेटरी शारदा भी उपस्थित रहीं। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर रमेश नारंग और प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि हर वर्ष हमारी संस्था नवरात्र में माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सहयोग से रक्तदान के लिए जागरूक करती है। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी की सेक्रेटरी सविता अग्रवाल और उनका स्टाफ मौजूद था। इसके अलावा श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के सुरेश कंबोज, अवतार सिंह, राजेश शर्मा, दीपक शर्मा, देवेंद्र शर्मा, राजकुमारी, गुलशन कुमार, मुकेश बंसल, सतगुरु, शारदा उपस्थित रहे। सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह एवं बैज देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed