फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Camp: 40 devotees donated blood in Mansa Devi temple, Shri Shiv Kanvad Mahasangh Charitable Trust organized a camp in collaboration with Amar Ujala Foundation

शिविर : मनसा देवी मंदिर में 40 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान, श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर

Sat, 16 Oct 2021 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Camp: 40 devotees donated blood in Mansa Devi temple, Shri Shiv Kanvad Mahasangh Charitable Trust organized a camp in collaboration with Amar Ujala Foundation
पंचकूला। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने विजया दशमी पर श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें 40 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया। शिविर के आयोजन में महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी द्वारा श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड और जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने अहम भूमिका निभाई। रक्तदान शिविर का उद्घाटन हरियाणा स्टेट रेडक्रॉस सोसायटी के ज्वाइंट सेक्रेट्री अनिल जोशी ने किया। उन्होंने स्वयं भी 77वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने श्रद्धालुओं का आह्वान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन

श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड और जिला रेडक्रॉस सोसायटी पंचकूला के सहयोग से माता मनसा देवी मंदिर परिसर में छह वर्षों से श्रद्धालुओं को रक्तदान के लिए जागरूक किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि आजकल सभी अस्पतालों में भारी मात्रा में डेंगू के मरीज आ रहें हैं, रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है। आज रक्तदान जागरूकता शिविर में 40 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया और नौ को स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण लौटा दिया गया।
विज्ञापन

ब्लड बैंक, पीजीआई चंडीगढ़ की टीम द्वारा रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के दीपक शर्मा, लक्ष्मण सिंह रावत, राजेंद्र कौशल, गुलशन कुमार, मुकेश बंसल, दिव्या गुप्ता, सतगुरु, शारदा गौतम एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह एवं बैज देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed