Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cadets secured first position in cultural competition

Panchkula News: सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कैडेट्स ने प्रथम स्थान हासिल किया

Wed, 24 Dec 2025 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Cadets secured first position in cultural competition
राजकीय महाविद्यालय कालका की एनसीसी कैडेट्स ने ऐनुअल ट्रेनिंग कैंप में दिखाया दमखम
विज्ञापन

महाऋषि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय, मुलाना में आयोजित हुआ एनसीसी कैंप

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। राजकीय महाविद्यालय कालका की एनसीसी विंग की इंचार्ज लेफ्टिनेंट डॉ. गुरप्रीत कौर के मार्गदर्शन में एनसीसी सीनियर विंग की गर्ल्स कैडेट्स ने ऐनुअल ट्रेनिंग कैंप में सक्रिय भागीदारी निभाई। यह प्रशिक्षण शिविर हरियाणा एनसीसी बटालियन द्वारा महाऋषि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय, मुलाना में आयोजित किया गया, जो द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की कैडेट्स के लिए अनिवार्य था।

कैंप के दौरान एनसीसी पाठ्यक्रम से संबंधित विभिन्न विषयों पर एएनओ, जेसीओ एवं अन्य अधिकारियों द्वारा व्याख्यान दिए गए। प्रशिक्षण में कैडेट्स को फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, ड्रिल तथा वेपन ट्रेनिंग का अभ्यास करवाया गया। इसके साथ ही प्रतिदिन प्रातः एवं सायं पीटी परेड, योगाभ्यास तथा बास्केटबॉल और वॉलीबॉल जैसी खेल गतिविधियों का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन


कैंप के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई पुरस्कार अपने नाम किए। विशेष रूप से सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कैडेट्स ने प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. गीता सुखीजा ने सभी पुरस्कृत विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed