{"_id":"682f473b910e0e850008e42e","slug":"cabinet-minister-mohinder-bhagat-suddenly-arrived-at-the-civil-hospital-panchkula-news-c-46-1-spkl1014-107746-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सिविल अस्पताल में अचानक पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सिविल अस्पताल में अचानक पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। महानगर जालंधर के सिविल अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए बागवानी मंत्री अचानक पहुंच गए। अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने सिविल अस्पताल व नशा छुड़ाओ केंद्र का दौरा किया।
इस दौरान सिविल सर्जन सहित सीनियर डॉक्टर भी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री ने सिविल अस्पताल में डॉक्टरों से मुलाकात की और लोगों की परेशानियों को भी सुना। उन्होंने कहा कि युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत सरकार लगातार काम करती आ रही है। इसी के चलते सरकार द्वारा एक नया कदम उठाया गया है, जिसमें जो भी लोग नशे में लिप्त दिखाई दे रहे हैं, उन्हें नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल करवाया जा रहा है।
लोगों के लिए सिविल अस्पताल में काफी सहूलियत रखी गई हैं। पंजाब में आप की सरकार आने से अस्पताल में काफी डेवलपमेंट की गई है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने दौरा किया तो उन्हें कैंसर के डॉक्टर भी अस्पताल में मिले। कैंसर का इलाज करवाना निजी अस्पताल में काफी महंगा होता है, लेकिन लोग सिविल अस्पताल में आकर इलाज करवा सकते हैं। अब लोगों को समय पर इलाज और दवाएं सिविल अस्पताल से मिल रहे हैं।