{"_id":"63bdc69b2790d542843422f2","slug":"by-deceiving-the-flat-owner-the-former-head-made-two-fake-nominees-pkl-office-news-pkl473965740","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: फ्लैट मालिक को धोखे में रखकर पूर्व प्रधान ने दो फर्जी नॉमिनी बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: फ्लैट मालिक को धोखे में रखकर पूर्व प्रधान ने दो फर्जी नॉमिनी बनाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित फ्लैट मालकिन को धोखे में रखकर सोसायटी के पूर्व प्रेसिडेंट के द्वारा दो व्यक्तियों को फर्जी नॉमिनी बनाने का मामला सामने आया है। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने फ्लैट मालकिन की शिकायत पर सोसायटी के पूर्व प्रेसिडेंट सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-20 के ग्रुप हाऊसिंग सोसायटी नंबर-86 निवासी सतिंदर पाल कौर ने बताया कि उन्होंने 2008 में सोसायटी में फ्लैट खरीदा था।
उस समय उन्होंने अपने पति कर्नल रिटायर्ड रमिंदर सिंह संधू को नॉमिनी बनाया था। 2021 में उनके पति के देहांत के बाद उस समय के सोसायटी प्रेसिडेंट कर्नल रिटायर्ड आरसी कपूर को उन्होंने नॉमिनी में पति की जगह एस. सर्बजीत सिंह का नाम डालने को कहा। पूर्व प्रेसिडेंट आरसी कपूर ने महिला के बताए नाम की जगह दो अन्य व्यक्ति जसविंदर सिंह संधु और अरविंद सिद्धु का नाम नॉमिनी के कॉलम डाल दिया। कुछ समय पहले फ्लैट के दस्तावेज चेक करने के दौरान महिला को फर्जीवाड़े की जानकारी मिली।
पहले महिला ने सोसायटी की तरफ से डाले नॉमिनी के नाम की फाइल की जांच की और उसकी पुष्टी होने के बाद उन्होंने मामले की शिकायत सेक्टर-20 पुलिस में दी। पुलिस ने रिटायर्ड कर्नल आरसी कपूर, जसविंदर सिंह संधु और अरविंद सिद्धु के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।