फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Businessmen need to show solidarity for their rights: Gyanchand Gupta

अपने अधिकारों के लिए व्यापारियों को दिखानी होगी एकजुटता : ज्ञानचंद गुप्ता

Mon, 01 Mar 2021 02:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Businessmen need to show solidarity for their rights: Gyanchand Gupta
चंडीगढ़। ई-कामर्स के खिलाफ मुखर उत्तर भारत के खुदरा व्यापारियों और छोटे उद्यमियों को दिल्ली और हरियाणा विधानसभा के स्पीकर का समर्थन मिला है। दोनों स्पीकर ने व्यापारियों, उद्यमियों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन ने रामनिवास गर्ग प्रदेश स्तर की समस्याओं को सुलझाने के लिए जल्दी सरकार के साथ बैठक कराने का आश्वासन दिया। हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में व्यापारियों का अहम योगदान है। अब समय आ गया है कि व्यापारी अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए न केवल एकजुटता दिखाएं बल्कि इसे आंदोलन का रूप दें। ज्ञानचंद गुप्ता ने रविवार को चंडीगढ़ के अग्रवाल भवन में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन (आरजेयूवीएस) के दो दिवसीय अधिवेशन के समापन पर बतौर मुख्यातिथि यह बातें कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश व गुजरात से आए खुदरा व्यापारियों व लघु उद्यमियों से कहा कि कोरोनाकाल में हरियाणा व चंडीगढ़ ही नहीं, बल्कि समूचे देश के व्यापारियों ने समाज व सरकार को अहम सहयोग दिया है। मौजूदा सरकार पूरी तरह से व्यापारियों के साथ है।
विज्ञापन

व्यापार और व्यापारियों के विकास में सबसे बड़ी बाधा है इंस्पेक्टर राज : गोयल
समापन समारोह का उद्घाटन करते हुए दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा कि इंस्पेक्टर राज ही व्यापार और व्यापारियों के विकास में सबसे बड़ी बाधा है। जब तक व्यापारी एकजुट नहीं होंगे तब तक अपनी मांगों के लिए शासन व प्रशासन पर दबाव नहीं बना सकते। व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रामनिवास गर्ग ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही एमएसएमई विभाग के महानिदेशक के साथ संयुक्त बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री से विचार-विमर्श कर व्यापारियों को मिलने वाला क्लेम सीधा उनके खाते में जमा करवाएंगे। संगठन (आरजेयूवीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने अधिवेशन में सहयोग के लिए सबका आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमा कंपनियों को 38 करोड़ दिए, किसी व्यापारी को क्लेम नहीं मिला
संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने व्यापारियों के लिए हरियाणा सरकार की बीमा योजना पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बीमा कंपनियों को 38 करोड़ रुपये की अदायगी की गई है, लेकिन आज तक हरियाणा में किसी भी व्यापारी को क्लेम नहीं मिला। सरकार इसकी जांच कराए, आखिर यह राशि कहां गई। खुदरा व्यापारियों व छोटे उद्यमियों की मदद सरकार जमीनी हकीकत जानने के बाद करे।

व्यापारी बीमा के मुद्दे पर सरकार श्वेत पत्र जारी करे : डंग
गल्फ पैट्रोकैम के प्रबंध निदेशक अशोक गोयल मंगालीवाला ने भी व्यापारियों की मांगों पर चर्चा की। संगठन के हरियाणा प्रधान गुलशन डंग व महासचिव पवन अग्रवाल ने कहा कि जब तक इंस्पेक्टर राज समाप्त नहीं होगा, तब तक व्यापारी वर्ग का कल्याण नहीं हो सकता। डंग ने कहा कि व्यापारी बीमा के मुद्दे पर सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान आरजेयूवीएस प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को दिल्ली विधानसभा तथा हरियाणा विधानसभा के स्पीकरों को ज्ञापन भी दिया। इस अवसर पर सूरत के प्रतिनिधि राजीव खंडेलवाल, वाराणसी के प्रतिनिधि राकेश, मथुरा से जगत नारायण गुप्ता, उत्तर प्रदेश के शिवम बिश्नोई, सतना मध्य प्रदेश के निती पसीने, राजस्थान से रामोतार गोयल समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed