फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Businessman duped of Rs 1.48 crore by promising huge returns in housing project; accused arrested

Panchkula News: हाउसिंग प्रोजेक्ट में मोटे रिटर्न का झांसा, व्यवसायी से 1.48 करोड़ ठगी<bha>;</bha> आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Feb 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Businessman duped of Rs 1.48 crore by promising huge returns in housing project; accused arrested
फर्जी मीरचंदानी ट्राइटन प्रोजेक्ट में निवेश दिखाकर रकम ऐंठी, आर्थिक अपराध शाखा की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। मुंबई के कथित हाउसिंग प्रोजेक्ट में 40 से 50 गुना रिटर्न का लालच देकर सेक्टर-7 निवासी एक व्यवसायी से 1 करोड़ 48 लाख 50 हजार रुपये ठगने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमित अर्जन मीरचंदानी निवासी सेक्टर-7, पंचकूला के रूप में हुई है। अदालत में पेश कर उसका एक दिन का रिमांड लिया गया है।
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता से आरोपी की मुलाकात सेक्टर-10 स्थित एक जिम में हुई थी। खुद को बड़ा प्रॉपर्टी डीलर बताते हुए उसने मुंबई में ‘मीरचंदानी ट्राइटन’ नामक प्रोजेक्ट में निवेश का प्रस्ताव दिया। विश्वास दिलाने के लिए आरोपी ने पीड़ित को घर बुलाकर फर्जी ब्रोशर दिखाए।
विज्ञापन


झांसे में आकर पीड़ित व उसके परिवार ने सितंबर से दिसंबर 2024 के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल 1.48 करोड़ रुपये निवेश कर दिए। भरोसा बनाए रखने के लिए आरोपी ने शुरुआत में 26 लाख रुपये लौटाए, लेकिन बाद में दिए गए चेक बैंक में लगाने पर ‘पेमेंट स्टॉप’ करवा दिए, जिससे चेक बाउंस हो गए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर थाना सेक्टर-7 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। बैंक रिकॉर्ड व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आर्थिक अपराध शाखा ने 25 फरवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने ठगी की राशि शेयर ट्रेडिंग में गंवाने की बात कबूल की है।


डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पंचकूला, खरड़, मुंबई और चंडीगढ़ में भी धोखाधड़ी व चेक बाउंस के मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों और ठगी की राशि के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed