फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Business collapsed due to Corona, it is difficult to pay the rent of shops

कोरोना से कारोबार हुआ चौपट, दुकानों का किराया देना भी मुश्किल

Sun, 09 May 2021 01:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Business collapsed due to Corona, it is difficult to pay the rent of shops
रायपुररानी। लॉकडाउन लगने के बाद दुकानदारों की समस्या और बढ़ गई है। दुकानदार ने सभी दुकानों के लिए निर्धारित समय घोषित कर हर वर्ग को व्यवसाय करने देने की मांग की है। उनका कहना है कि कोरोना से उनका व्यवसाय चौपट हो गया है अब तो दुकानों का किराया भी कर्ज बन गया है।
विज्ञापन

मैकेनिक यूनियन से जगिंद्र सैनी व सुनील रावत, गिफ्ट शॉप से संजीव धवन, रामनाथ लवली व डिंपल गुप्ता, इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी महेश सैनी व सुमित मीठा, सुनार अजय वर्मा व गौरव वर्मा, गारमेंटस व्यापारी पंकज गुंबर व सोनू सैनी सहित अन्य दुकानदारों न कहा कि कोरोना आने के बाद वह पिछले डेढ़ वर्ष से मंदी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने घटना कमांडर के माध्यम से सरकार से अपील करते हुए कहा कि कोविड नियमों की जारी गाइडलाइन के अनुसार व समय निर्धारित कर सभी दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए ताकि दुकानदारों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

खर्च चलाना हो गया मुश्किल
मध्यम वर्गीय दुकानदारों को भारी समस्या का पालना करना पड़ रहा है क्योंकि सरकार की ओर से कोई राहत न दिए जाने के कारण घरों का खर्चा भी चलाना मुश्किल हो गया है। दुकान और मकान का किराया देना भी बड़ा बोझ लगने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गुरप्रीत सिंह, इलेक्ट्रिकल मैकेनिक
मानसिक परेशानी का हो गए शिकार
मैं भी दुकानदार वर्ग से जुड़ा हुआ हूं, लेकिन बाजार में केवल डेली नीडस की दुकानें ही खोलने की अनुमति के कारण दिमागी परेशानी बढ़ती जा रही है। इस कारण दुकानें न खोलने वाले दुकानदारों को आर्थिक व मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
-गुलशन वर्मा, कॉमेडी कलाकार
कुछ दुकानें बंद करवाना गलत फैसला
कुछ दुकानें बंद करवाना सरकार का गलत फैसला है। जो दुकानें खोलने की अनुमति नहीं है उनके भी परिवार हैं। इसलिए सरकार को हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखते हुए सभी दुकानों को खोलने की अनुमति देनी चाहिए।
-रवि अरोड़ा, कपड़ा व्यापारी
लोगों को हर सामान की आवश्यकता
लॉकडाउन में भी लोगों को हर सामान की आवश्यकता है। आसपास के लगभग 70-80 गांवों के एकमात्र बाजार में लोग अपनी जरूरत का सामान लेने ही आते हैं लेकिन, करियाना, दवा व दूध डेयरी इत्यादि की दुकानों से सभी जरूरतें पूरी नहीं हो सकतीं।
-जितेंद्र मोहन अग्रवाल, व्यापार मंडल के प्रधान
आधे दिन की ही मिल जाए अनुमति
जब बाजार में ग्राहक खरीददारी करेंगे तो सभी दुकानें भी खोले जाने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रशासन को कोविड नियमों की पालना करने वाले सभी दुकानदारों को दुकानें खोलने की अनुमति देनी चाहिए चाहे पूरा दिन की बजाय आधे दिन की ही दी जाए।

पवन पराशर, हलवाई
उच्च अधिकारियों को कराया अवगत
कोरोना की चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन लगाया है। क्षेत्र के दुकानदार विभिन्न प्रकार की परेशानियों को लेकर मिलते हैं। इसमें अधिकतर समस्याएं जो उनके अधिकार क्षेत्र में आती है तुरंत समाधान कर दिया जाता है, लेकिन सभी दुकानें खोलने के बारे में उच्चाधिकारियों के समक्ष मांग भेजी है। जैसे ही कोई निर्देश जारी होंगे उसे लागू करवा दिया जाएगा।
-अजमेर सिंह, घटना कमांडर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed