{"_id":"6adbc6188dbe69e7b506d946","slug":"buses-from-the-railway-station-to-panchkula-will-also-operate-in-the-evening-providing-relief-to-passengers-panchkula-news-c-87-1-pan1001-142989-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रेलवे स्टेशन से पंचकूला के लिए शाम को भी चलेंगी बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रेलवे स्टेशन से पंचकूला के लिए शाम को भी चलेंगी बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
पंचकूला। रेलवे स्टेशन से पंचकूला आने-जाने वाले यात्रियों को जल्द राहत मिल सकती है। अब सुबह के साथ शाम के समय भी बस सेवा शुरू करने की तैयारी है। अंबाला लोकसभा सांसद एवं जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के अध्यक्ष वरुण चौधरी ने रोडवेज अधिकारियों को शाम के समय भी बसें चलाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पंचकूला रोडवेज को पांच नई बसें मिली हैं और जल्द ही शाम की सेवा शुरू करने की व्यवस्था की जाएगी।
सेक्टर-1 स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित दिशा की बैठक में रेलवे स्टेशन से पंचकूला के लिए बस सेवा की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल सुबह के समय तीन बसें चल रही हैं। सांसद ने शाम को भी बसें चलाने के निर्देश दिए, ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो। हालांकि, शाम की बस सेवा शुरू होने की तारीख और समय अभी तय नहीं किया गया है।
सीएससी पर अधिक वसूली करने वालों पर होगी कार्रवाई
बैठक में जिले के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े करीब 90 विषयों की समीक्षा हुई। सांसद ने कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, बंद केंद्रों को दोबारा शुरू कराने और औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जन औषधि केंद्र और स्कूलों की व्यवस्था सुधारने पर जोर
सांसद ने नागरिक अस्पताल स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में दवाओं की बिक्री बढ़ाने और दवाओं की सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए। अस्पताल में पेयजल और शौचालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने को भी कहा। पंचकूला और पिंजौर के स्कूलों में शौचालयों की मरम्मत, सफाई और पेयजल व्यवस्था सुधारने के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत के एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।
बरवाला, रायपुररानी, पिंजौर और मोरनी में शेष तालाबों की सफाई कराने को कहा गया। सोलर पैनल लगाने के बाद तारें नहीं बिछाने और सौर ऊर्जा संयंत्रों के काम नहीं करने पर सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त को जांच कर रिपोर्ट कमेटी के सामने पेश करने के निर्देश दिए।
बैठक में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, महापौर श्याम लाल बंसल और अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्या सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।