फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bus terminals in Ludhiana, Jalandhar, Sangrur, Patiala and Bathinda will be upgraded.

Panchkula News: लुधियाना, जालंधर, संगरूर, पटियाला और बठिंडा में बस टर्मिनल होंगे अपग्रेड

Sun, 18 Jan 2026 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bus terminals in Ludhiana, Jalandhar, Sangrur, Patiala and Bathinda will be upgraded.
चंडीगढ़। पंजाब सरकार लुधियाना, जालंधर, संगरूर, पटियाला और बठिंडा में बस टर्मिनलों को अपग्रेड करेगी। सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड पर टर्मिनलों का आधुनिकीकरण करने की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि परियोजना का उद्देश्य दक्षता, सुरक्षा, पहुंच और बेहतर सेवाओं को सुनिश्चित करना है। ये बस टर्मिनल ग्रामीण और शहरी दोनों आबादी के लिए महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र के रूप में कार्य करते हैं और कामगारों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, पर्यटकों और औद्योगिक श्रमिकों को रोजमर्रा की आवाजाही की सुविधा प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

ये टर्मिनल अंतरराज्यीय संपर्क में भी अहम भूमिका निभाते हैं और पड़ोसी राज्यों हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के लिए आवागमन की सुविधा देते हैं। लुधियाना और जालंधर बस टर्मिनलों पर प्रतिदिन 75,000 से 1 लाख यात्रियों की आवाजाही होती है जबकि पटियाला और बठिंडा में रोज़ाना लगभग 50,000 यात्री आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुल्लर ने बताया कि पश्चिम में बठिंडा से दोआबा क्षेत्र में जालंधर तक, लुधियाना से संगरूर और मालवा में पटियाला तक, उन बस टर्मिनलों को अपग्रेड किया जा रहा है जहां पहले से ही बड़ी संख्या में नागरिक रोज यात्रा करते हैं। आधुनिकीकरण की यह पहल मौजूदा टर्मिनलों में लंबे समय से चली आ रही संचालन संबंधी समस्याओं, कमियों और अपर्याप्त यात्री सुविधाओं को दूर करने के लिए तैयार की गई है।
परियोजनाओं को डिजाइन-बिल्ड-फाइनेंस-ऑपरेट-ट्रांसफर या बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर मॉडलों के तहत लागू किया जाएगा। सभी टर्मिनलों में बेहतर प्रतीक्षा क्षेत्र, उन्नत स्वच्छता सुविधाएं, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और संकेतक, सुव्यवस्थित बोर्डिंग व्यवस्था और ढांचागत पार्किंग प्रणालियां शामिल होंगी। भीड़भाड़ वाले समय और अधिक यात्री आवागमन के दौरान सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवागमन, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के प्रवेश व निकास का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। आधुनिक बस टर्मिनलों को एकीकृत शहरी हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इनमें खुदरा दुकानें, कार्यालय, कार्यस्थल और लॉजिस्टिक्स सहायता संबंधी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed