फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Burning wire fell on a parked car, a major accident was avoided

Panchkula News: खड़ी हुई कार पर गिरा जलता हुआ तार, बड़ा हादसा होने से बचा

Sat, 25 May 2024 12:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Burning wire fell on a parked car, a major accident was avoided
जीरकपुर। बलटाना क्षेत्र में वार्ड नंबर 7 के वधावा नगर में वीरवार की शाम एक मेन सप्लाई वाले बिजली के तार में आग लग गई और वह टूटकर एक खड़ी हुई कार पर गिर गया। गनीमत यह रही कि उस कार में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना गंभीर हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

वधावा नगर के मुख्य बाजार में वीरवार शाम करीब 5:30 से 6:00 के बीच एक बिजली के मेन तार को आग लग गई। वह तार टूटकर वहां खड़ी एक कार के ऊपर गिर गया। थोड़ी देर में उस तार से और अधिक चिंगारियां निकलने लगीं और विस्फोट होने लगे। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और वे इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस बाजार के आसपास बहुत से प्रवासी मजदूर रहते हैं। उनके बच्चे भी यहां पर अक्सर खेलते रहते हैं। जिस समय तार को आग लगी वहां से मात्र कुछ पल पहले ही एक स्कूटी पर सवार होकर एक लड़की निकली थी। जैसे ही वह लड़की वहां से निकली, तुरंत तार टूट कर नीचे गिर गया और जोरदार धमाका हुआ। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी शिकायत बिजली विभाग को दी। इसके बाद उस पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed