{"_id":"680bea45883a6a7bca0183d0","slug":"burglary-in-a-closed-bungalow-ac-wires-and-clothes-taken-away-by-breaking-the-locks-panchkula-news-c-87-1-pan1009-122015-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बंद कोठी में सेंधमारी, ताले तोड़ ले गए एसी की वायर व कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बंद कोठी में सेंधमारी, ताले तोड़ ले गए एसी की वायर व कपड़े
Sat, 26 Apr 2025 01:32 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसियों ने 112 पर दी सूचना, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-15 स्थित कोठी नंबर 78 में मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की। घर के मालिक साहिल बंसल के अनुसार वह हाल ही में इस कोठी को खरीदा है लेकिन अभी उसमें शिफ्ट नहीं हुए हैं। इस बीच 23 अप्रैल की रात को चोर बंद घर के ताले तोड़कर घुस गए और जमकर तोड़फोड़ की। चोर घर से एसी की कॉपर वायर, कुछ लगेज बैग व कपड़े और नलों की टोंटियां लेकर भाग गए।
घटना की जानकारी पड़ोसियों ने 112 नंबर पर कॉल कर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। चोर पीछे के रास्ते से भाग गए। पड़ोसियों और मालिक के अनुसार इस घटना के बाद मोहल्ले में भय का माहौल है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर-14 पुलिस ने साहिल बंसल की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।