फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bullets firing between two groups in Patti, two youths died

तरनतारन : पट्टी में दो गुटों के बीच चलीं गोलियां... दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

Thu, 18 Nov 2021 02:24 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Bullets firing between two groups in Patti, two youths died
तरनतारन। तरनतारन के कस्बा पट्टी में दो गुटों के विवाद में गोलियां चलने से दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल को अमृतसर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

घटना के बाद थाना सिटी पट्टी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार कस्बा पट्टी के बाहर सरहाली चुंगी के पास देर शाम दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि वहां मौजूद युवकों पिस्तौलें निकाल लीं और गोलियां चला दीं। इस दौरान तीन लोगों को गोलियां लगीं।
विज्ञापन

मुंह और पेट में लगीं गोलियां
वारदात के बाद तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया और तीसरे को अमृतसर रेफर कर दिया। मृतकों की पहचान जगदीप सिंह मन्ना (28) निवासी पट्टी और अनमोल सिंह (26) निवासी बुर्ज रायके के तौर पर हुई है। पट्टी निवासी गुरसेवक सिंह गोली लगने से घायल हुआ है। डॉक्टर ने बताया कि जगदीप के मुंह और छाती पर 1-1 गोली लगी थी। अनमोल की छाती पर 2 गोलियां लगीं। इस कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे साथी के पेट में एक गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोलियां चलने से मचा हड़कंप
पट्टी में गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची। पुलिस ने पूछताछ की लेकिन लोगों ने बदमाशों के डर से कुछ नहीं बताया। कुछ देर बाद मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शवों को सरकारी अस्पताल भिजवा दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर छानबीन की। इसके अलावा आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। डीएसपी कुलजिंदर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उनका कहना है जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed