{"_id":"68b46f69811cf63f5f08e105","slug":"bsf-caught-smuggler-with-seven-kg-heroin-panchkula-news-c-68-1-spkl1009-103730-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बीएसएफ ने सात किलो हेरोइन समेत पकड़ा तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बीएसएफ ने सात किलो हेरोइन समेत पकड़ा तस्कर
Sun, 31 Aug 2025 09:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Sun, 31 Aug 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। बीएसएफ ने पाकिस्तान से मंगवाई गई सात किलो हेरोइन समेत एक तस्कर को काबू किया है। बीएसएफ ने पूछताछ के लिए उक्त तस्कर को पुलिस के हवाले कर दिया है। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक बीएसएफ इंटेलिजेंस विंग को सूचना मिली थी कि एक तस्कर पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवाकर किसी को सप्लाई करने जा रहा है। बीएसएफ ने गांव हजारा सिंह के बस स्टॉपेज के पास नाकाबंदी की। बाइक सवार आरोपी को रुकने का इशारा किया तो उसने भागने का प्रयास किया लेकिन जवानों ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से लगभग सात किलो हेरोइन मिली। बीएसएफ का कहना है कि उक्त हेरोइन पाकिस्तान से मंगवाई थी। आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस के हवाले किया है।