फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Brokers and farmers protested in Barwala grain market regarding problems in procurement and lifting of paddy.

Panchkula News: धान की खरीद और उठान में समस्याओं को लेकर आढ़तियों व किसानों ने बरवाला अनाज मंडी में किया धरना-प्रदर्शन

Tue, 08 Oct 2024 04:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Brokers and farmers protested in Barwala grain market regarding problems in procurement and lifting of paddy.
बरवाला। बरवाला अनाज मंडी में धान की फसल की खरीद सुचारू रूप से न होने और मंडी से फसल का उठान सहित अन्य कई समस्याओं को लेकर अनाज मंडी के सभी आढ़तियों और फसल लेकर आए किसानों ने सोमवार दोपहर से शाम तक मंडी परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बरवाला अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हरपाल सिंह, आढ़ती अक्षय कुमार, सुभाष मेहता, हरिओम, मनदीप कुमार, धर्म सिंह, दर्शन कुमार, अजय कुमार, किसान बचना राम, पालाराम, सुरजीत सिंह, अमरीक आदि ने कहा कि आजकल मंडी में धान की फसल की आवक जोरों पर है। लेकिन मंडी में कई दिनों से सरकारी एजेंसियों की ओर से फसल की खरीद व उठान सुचारू रूप से नहीं की जा रही। इस कारण अब आढ़तियों व किसानों को मंडी में फसल गिराने के लिए जगह ही नहीं बची है।
विज्ञापन

वही मंडी में फसल को भरकर रखने के लिए पर्याप्त रूप से बारदाना भी उपलब्ध नहीं है। इतना ही नहीं मंडी में धान की फसल से निकले हुए कबाड़ के उठान का भी अभी तक ठेका नहीं हो पाया है। जिसके चलते पूरी मंडी में जगह-जगह कबाड़ के ढेर लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि मार्केट कमेटी कार्यालय के कर्मचारियों की ओर से जो गेट पास जारी किया जाता है उसके लिए भी किसान काफी परेशान हैं। किसान की ट्राली में 70 क्विंटल तक धान आ जाता है। इसके बावजूद गेट पास 40 क्विंटल तक ही जारी किया जा रहा है। ऐसे में किसानों को अपनी फसल बेचने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अपनी इन समस्याओं को लेकर आढ़तियों व किसानों ने जिला प्रशासन व मंडी विभाग के प्रति धरना-प्रदर्शन कर रोष जताया। आढ़तियों ने समस्या का समाधान न होने पर अपने लाइसेंस मंडी सचिव को सौंप दिए और कार्य करने से मना कर दिया।
आढ़तियों व किसानों की समस्याओं के बारे में जानकारी मिलने पर मंडी सचिव सुरेंद्र ढांडा पहुंचे और विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों तथा एजेंसी के अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
लेकिन आढ़तियों और किसानों ने मंडी सचिव से कहा कि जब तक मंडी में फसल की खरीद सुचारू रूप से चालू नहीं हो पाती और पहले से मंडी में पड़ी फसल का उठान नहीं होता, तब तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

समाधान न होने पर जाम लगाने व मंडी कार्यालय पर ताला जड़ने की चेतावनी
इस अवसर पर मौजूद भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान नरेंद्र सिंह नयागांव ने चेतावनी दी कि अगर मंडी में किसानों व आढ़तियों की समस्याओं का 8 अक्टूबर तक हल नहीं होता तो 9 अक्टूबर को बरवाला अनाज मंडी के सामने बरवाला-पंचकूला मार्ग पर जाम लगाकर रोष-प्रदर्शन किया जाएगा और मंडी कार्यालय पर ताला जड़ दिया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी के आदेशों के मुताबिक जिला किसान यूनियन की ओर से आढ़ती एसोसिएशन बरवाला तथा किसानों का समर्थन करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed