फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Brezza overturned twice due to high speed car collision on the highway

Panchkula News: हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से ब्रेजा दो बार पलटी

Sun, 30 Apr 2023 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Brezza overturned twice due to high speed car collision on the highway
संवाद न्यज एजेंसीपंचकूला। जीरकपुर कालका हाईवे पर शनिवार रात को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। ओल्ड पंचकूला की तरफ से आ रही क्रूज कार ने आगे चल रही ब्रेजा कार में जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर लगते ही ब्रेज़ा कार पलटते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। उसी दौरान क्रूज कार सवार युवक और युवती मौके से फरार हो गए। सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ब्रेजा कार सवार वीरेंद्र खरड़ निवासी ने बताया कि वह शनिवार रात को अपने जानकार के साथ परमाणू से खरड़ जा रहे थे। जब रात करीब 8 बजे सेक्टर 3 देवी नगर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही क्रूज़ कार चालक ने उनकी कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ब्रेजा कार दो बार पलटी और डिवाइडर पर कार का पिछला हिस्सा चढ़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रूज़ कार का अगला टायर कार से निकलकर अलग हो गया। कार में एक युवक और युवती सवार बताए जा रहे हैं जो कि मौके से फरार हो। टक्कर लगने के बाद क्रूज कार के दोनों एयर बैग खुल गए।
विज्ञापन

इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पाते ही ट्रैफिक एसएचओ जगपाल सिंह मौके पर पहुंचे और जाम को खुलवाया। उसके तुरंत बाद सेक्टर 21 पुलिस चौकी को सूचना दी गई। इस हादसे में गनीमत यह रही कि ब्रेजा कार सवार चार लोगों की जान बाल-बाल बच गई। ्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed