फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Brake failed in Morni, car fell into ditch, one woman died

Panchkula News: मोरनी में ब्रेक फेल, खाई में गिरी कार, एक महिला की मौत

Mon, 25 Mar 2024 12:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Brake failed in Morni, car fell into ditch, one woman died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोरनी। निजी कार्यक्रम से वापस पंचकूला आ रहे नेपाली समाज के लोगों की कार 25 फुट नीचे गिर गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति और दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में कार चला रहे ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को मोरनी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद पंचकूला के सामान्य अस्पताल रेफर किया है। मृतक महिला का नाम रूपा थापा है। वह काठमांडू नेपाल की रहने वाली थी। काफी समय से पंचकूला में अपने परिवार के साथ रह रही थी। गंभीर रूप से घायल महिला कोपिला की उम्र 50 जबकि गोपाल की उम्र 58 वर्ष लगभग बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार 350 नेपाली परिवार मोरनी के भूड़ी गांव में नेपाली कम्यूनिटी द्वारा आयोजित गेट टू गेदर कार्यक्रम में पहुंचे थे। शाम के करीब 7 बजे कार्यक्रम से फ्री होकर सभी नेपाली परिवार अपने घर पंचकूला स्विफ्ट कार से निकले थे। कार चला रहे व्यक्ति तिलक राज ने बताया कि ढलान पर कार के ब्रेक फेल होने के बाद संतुलन बिगड़ा और कार अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इंसानियत की मिसाल पेश की।
विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय अपनी गाड़ियों में घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। रवि कुमार सिरमडा ने बताया कि हादसे में महिलाओं की हालत काफी खराब थी। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मनोज कुमार प्रधानाचार्य गीता विद्या मंदिर स्कूल मोरनी ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed