फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Brainstorming on new agricultural policy, experts kept their views

Panchkula News: नई कृषि नीति पर मंथन, माहिरों ने रखे विचार

Fri, 24 Mar 2023 01:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming on new agricultural policy, experts kept their views
चंडीगढ़। पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने वीरवार को नई कृषि नीति को लेकर विभाग के उच्च अधिकारियों और माहिरों की टीम के साथ मीटिंग की। मीटिंग में प्रसिद्ध कृषि विज्ञानी डा. गुरदेव सिंह खुश और डॉ. बी एस गिल ने खास तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा राज्य सरकार नई कृषि नीति पर बहुत गंभीरता से काम कर रही है। आजादी के बाद किसी भी सरकार ने किसानों की भलाई खास तौर पर कृषि को लाभदायक पेशा बनाने पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि आज भगत सिंह और उनके साथियों के शहीदी दिवस पर वह प्रण करते हैं कि भगत सिंह के सपनों का पंजाब बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने राज्य को ‘रंगला पंजाब’ बनाने की वचनबद्धता दोहराई। कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य में ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी जिससे हमारे बच्चों को बाहर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। कृषि नीति संबंधी 31 मार्च तक सुझाव भेजने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि कोई भी पंजाब निवासी व्हाट्सएप नंबर 75080-18998 या फाने नंबर 0172-2969340 या ईमेल farmercomm@punjabmail.gov.in पर अपने सुझाव भेज सकता है। इसके अलावा पंजाब राज्य किसान और कृषि श्रमिक आयोग, एयरपोर्ट रोड, मोहाली के पते पर चिट्ठी द्वारा भी सुझाव भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन

सरकार की गलत नीतियों से हुआ प्रदूषित
धालीवाल ने इस बात पर चिंता जताई की कि पिछली सरकारों के गैर जिम्मेदाराना रवैये और गलत नीतियों के कारण पंजाब का शुद्ध पानी, शुद्ध हवा और वातावरण और सेहतमंद उपजाऊ भूमि अब दूषित पानी, ज़हरीली हवा और गैर उपजाऊ भूमि में बदल रही है। उन्होंने कहा कि इस दृश्य को अब साफ नीति और नीयत के साथ बदला जाएगा। कृषि सिर्फ एक धंधा नहीं, यह जीवन के साथ जुड़ा हुआ मुद्दा है। कृषि मंत्री ने कृषि में आई गिरावट को दूर करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार कृषि को बचाने की दिशा में सबके सहयोग के साथ आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed