फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BPL families will have to wait for assistance in lieu of mustard oil

सरसों के तेल के बदले सहायता राशि के लिए बीपीएल परिवारों को करना होगा इंतजार

Wed, 04 Aug 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
BPL families will have to wait for assistance in lieu of mustard oil
चंडीगढ़। प्रदेश के अंत्योदय और बीपीएल कार्ड धारकों को दो लीटर सरसों के तेल के बदले 250-250 रुपये पाने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। दो माह बीत जाने के बाद भी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कुल पात्र 11.40 लाख लोगों में से मात्र पांच लाख लोगों के ही बैंक खाता संख्या जुटा पाया है। शेष 6.40 लाख लोगों का अकाउंट नंबर अभी नहीं मिला है।
विज्ञापन

परिवार पहचान पत्र के माध्यम से हासिल किए गए बैंक खाते संख्या भी गलत मिल रहे हैं। पिछले माह खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से दो लाख लोगों के खाते में राशि भेजी गई, लेकिन इनमें से 6 हजार खातों में से ट्रांजेक्शन फेल हो गई। विभाग ने इस बारे में पीपीपी प्राधिकरण को भी अवगत करा दिया है। विभाग अब अपने स्तर पर कार्ड धारकों के खाता नंबर तलाश रहा है। खाता संख्या हासिल करना इतना आसान नहीं है, ऐसे में इस योजना को सिरे चढ़ाने में विभागीय अधिकारियों समेत कर्मचारियों के पसीने छूटे हुए हैं।
विज्ञापन

गत 3 जून को हैफेड द्वारा सरसों का तेल उपलब्ध नहीं कराने पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने डिपो पर सस्ता तेल भेजने में असमर्थता जताई थी। इसके अगले दिन 4 जून को सरकार ने आनन-फानन में घोषणा कर दी कि दो लीटर सरसों के तेल के बदले 250-250 रुपये पात्र लोगों के खातों में डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले कार्ड में परिवार के मुखिया के तौर पर पुरुष का नाम होता था। केंद्र के निर्देश पर हरियाणा में भी कार्ड में अब महिलाओं को मुखिया बनाया गया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि परिवार में पुरुष का तो बैंक खाता नंबर मिल रहा है, कई मामलों में महिलाओं के खाते नहीं हैं। जो छह हजार ट्रांजेक्शन फेल हुई हैं, इसमें यही मुख्य कारण है।

उपमुख्यमंत्री दे चुके तेजी लाने के निर्देश
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अंत्योदय अन्न योजना व बीपीएल कार्ड धारकों के बैंक खातों को ‘सिटीजन रिसोर्स इंफोरमेशन डिपार्टमेंट’ (क्रीड) के डेटाबेस में जोड़कर खातों की प्रमाणिकता की जांच करें। विभाग अब अपने स्तर पर भी पात्र लोगों के खाते जांच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed