फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   boy died in accident, road accident, pinjore accident, panchkula accident, panchkula, pinjore

पिंजौर में सांड़ की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 21 May 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 May 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
boy died in accident, road accident, pinjore accident, panchkula accident, panchkula, pinjore
सांड की गुमशुदगी के लगे पोस्टर - फोटो : ANI
पंचकूला के पिंजौर कस्बे में सांड़ की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति को मौत हो गई। मृतक की पहचान श्यामलाल (45) निवासी गांव निंबुआ डेराबस्सी पंजाब के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार की है। श्यामलाल बाइक से कालका की ओर अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे।
विज्ञापन


जब वह पिंजौर के अबदुल्लापुर कालोनी में पहुंचे तो उनकी बाइक के पीछे एक सांड़ लग गया। उन्होंने बाइक को भगाने की कोशिश की, लेकिन सांड़ को देख वह घबरा गए। वह कुछ समझ पाते इससे पहले सांड़ ने टक्कर मार दी, जिससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्याम लाल को तत्काल कालका के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने श्याम लाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने श्याम लाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए पंचकूला सामान्य अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी श्यामलाल के परिजनों की दे दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed