फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   'Booth to street vendors will be on the lines of Chandigarh'

‘चंडीगढ़ की तर्ज पर रेहड़ी दुकानदारों को मिलेगा बूथ’

Tue, 16 Feb 2021 02:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
'Booth to street vendors will be on the lines of Chandigarh'
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को मांग पत्र सौंपते रेहड़ी मार्केट के प्रधान। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। टीन शेड के नीचे 41 वर्षों से कारोबार कर अपना गुजर-बसर करने वाले 430 रेहड़ी दुकानदारों को जल्द पक्की छत मिलेगी। यह आश्वासन हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने ज्ञापन लेने के बाद रेहड़ी मार्केट के प्रधानों को दिया है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में काम करने के लिए जल्द सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) से मंजूरी ली जाएगी और उन्होंने तत्काल प्रभाव से मांगपत्र को आगे बढ़ा दिया है। चंडीगढ़ की तर्ज पर रेहड़ी दुकानदारों को बूथ मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर सोमवार को रेहड़ी मार्केट के प्रधानों ने संयुक्त रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता के नेतृत्व में ज्ञानचंद गुप्ता को मांग पत्र सौंपा और मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग की। मांग पत्र सौंपने वालों में सेक्टर-7 रेहड़ी मार्केट के प्रधान मंगल सिंह राणा, सेक्टर-9 रेहड़ी मार्केट के प्रधान राज राणा, सेक्टर-11 रेहड़ी मार्केट के प्रधान अजेंद्र हुड्डा और सेक्टर-17 रेहड़ी मार्केट के प्रधान सतीश चंद्र गुप्ता और भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक सिंह शामिल थे। दुकानदारों ने कहा कि रेहड़ी मार्केट में जीपीए के आधार पर जिस थड़े पर बैठकर काम कर रहे हैं, वह उनके नाम ट्रांसफर किया जाए।
विज्ञापन

चंडीगढ़ की तरह ही बूथ बनाकर दुकानदारों को दिया जाए। बूथ का साइज आठ गुणा आठ का रखा जाए। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण जो भी रेट निर्धारित करेगा वे लोग उसे देने को तैयार हैं। दुकानदारों ने बताया कि 1987-88 में यह रेहड़ी मार्केट अलॉट हुई थी। वे लोग करीब 41 सालों से काम कर रहे हैं, लेकिन हमेशा आगजनी का भय सताता रहता है। विधानसभा अध्यक्ष ने मांगों को गंभीरता से लेकर आश्वासन दिया कि वह इस दिशा में जल्द ठोस कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed